LFC MUMBAI| JANUARY 2026
Vidya: शुभ सांज
.। I तीळ गुळ घ्या
गोड गोड बोला II
हम लोग विदर्भ के महाराष्ट्रीयन हैI हमारे यहाँ तील और गुड कुट कुटके आपस मे मिलाया जाता है और फिर उसके लड्डू बनाये जाते है Iइस के पिछे ये भावना होती है की, हमारी और आपकी स्नेहभावना तथा एक दुजे के प्रती प्यार ऐसाही कुटकुट कर मिल जाये |तील गुडके लड्डू एक दुसरे के प्रती प्यार भावना जताने का प्रतीक है I
मकर संक्रांती पर्व में दान का खुब महत्व माना जाता है , इस कारण यहाँ घर ,घर हलदी ,कुमकुम के लिये अपने परिचीत लोगोंको अपने घर आमंत्रीत कर तील गुड देकर स्नेह जताना और कुछ छोटी मोटी वस्तू दान करने का रिवाज है Iसाथ मे गाजर, मटर , पावटा, वाल ,हराचना, बेर,गन्ने के टूकडे और मुंग फल्ली इन सारी चिजोंसे सुहागन की गोदभरी जाती है I
खाने में तील गुड की पुरणपोळी जैसी पोळी, मुंगदाल की खिचडी मीक्स सब्जीयाँ समेत और वाल पापडी की सब्जी बनायी जाती है Iआप सभी को तील गुड के साथ खुब सारी शुभकामनायें!
Nidhi: Kitni achhi information share ki hai aapne. Just by chance, maine aaj vaal papdi ki sabji banayi hai.